लाइव न्यूज़ :

लड़की की जिद के आगे हारा रेलवे, एक सवारी के लिए चलानी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 4, 2020 14:51 IST

दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस को डाल्टनगंज में टाना भगतों के आंदोलन के कारण घंटों रूकना पड़ा। इसके बाद रेलवे ने सवारियों को बसों से भेजने का इंतजाम किया लेकिन एक युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस से जुड़ा है पूरा मामला, एक लड़की को रांची लेकर पहुंची ट्रेनडाल्टेनगंज में ट्रेन फंस गई थी, इसके बाद सभी सवारियों को बसों से भेजा गया लेकिन युवती ने बस से जाने से इनकार कर दिया था

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद रोचक मामला सामने आया है जहां एक लड़की की जिद के आगे भारतीय रेलवे बेबस नजर आया। लड़की की जिद थी कि उसने राजधानी एक्सप्रेस के लिए टिकट कटाया है तो उसी से जाएगी। आखिरकार रेलवे को उसकी जिद के आगे झुकना पड़ा और राजधानी एक्सप्रेस ने इकलौती सवारी के लिए करीब 500 से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर डाली। ये पूरा मामला दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा है।

दिल्ली से रांची आ रही थी राजधानी एक्सप्रेस

दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस दरअसल डाल्टेनगंज में टाना भगतों के आंदोलन के कारण फंस गई। ट्रेन घंटो रूकी रही। इसके बाद ट्रेन के 930 यात्रियों के लिए रेलवे की पहल पर बस की व्यवस्था की गई। हालांकि, अनन्या नाम की युवती ने जाने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने उसके लिए कार की व्यवस्था की भी बात कही लेकिन अनन्या नहीं मानी। 

उसका कहना था कि टिकट राजधानी एक्सप्रेस का है तो इसी से जाऊंगी। आखिरकार रेलवे को युवती की इस जिद के आगे झुकना पड़ा और दूसरे मार्ग से रांची के लिए ट्रेन को रवाना करना पड़ा। ट्रेन गुरुवार को आखिरकार शाम करीब चार बजे डाल्टनगंज से वापस गया के लिए रवाना हुई। गया से ये ट्रेन गोमो और बोकारो होते हुए आखिरकार देर रात 1.45 बजे रांची पहुंची।

युवती की सुरक्षा के भी किए गए इंतजाम

अनन्या को 500 से अधिक किलोमीटर की यात्रा ट्रेन से अकेले करनी थी। इसलिए रेलवे ने सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए। मिली जानकारी के अनुसार ये लड़की बी-3 कोच की 51 नंबर सीट पर सफर कर रही थी। लड़की जब नहीं मानी तो पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन का सफर शुरू किया गया। इसके लिए आरपीएफ के एक अधिकारी सहित कई महिला सिपाहियों को भी ट्रेन पर युवती के साथ डाल्टेनगंज से रवाना किया गया।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो