लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : मानसून के इस मौसम में बारिश 46 वर्षों में सबसे अधिक

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,136.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो 46 वर्ष में सबसे अधिक तथा पिछले साल दर्ज की गयी बारिश से लगभग दोगुनी है।

ये आंकड़ें बदल सकते हैं क्योंकि शहर में दिन में और बारिश का अनुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला ने 1975 के मानसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़ें को पार कर गयी है और मानसून का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है।’’

आईएमडी के अनुसार, सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून के मौसम के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। मानसून का मौसम शुरू होने पर एक जून से 11 सितंबर तक शहर में सामान्य तौर पर 590.2 मिमी बारिश होती है। मानसून 25 सितंबर तक दिल्ली से चला जाता है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17-18 सितंबर के आसपास बारिश आने का अनुमान है।’’

साल 2003 में राष्ट्रीय राजधानी में 1,050 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में 2011, 2012, 2013, 2014 और 2015 में मानसून के मौसम के दौरान क्रमश: 636 मिमी, 544 मिमी, 876 मिमी, 370.8 मिमी और 505.5 मिमी बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2016 में 524.7 मिमी, 2017 में 641.3 मिमी, 2018 में 762.6 मिमी, 2019 में 404.3 मिमी और 2020 में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में दिल्ली में प्रचुर मात्रा में बारिश हुई। शनिवार तक इस महीने में 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो गत 77 साल में सबसे अधिक है।

इस साल सितंबर में हुई बारिश पिछले साल की तुलना के विपरीत रही। पिछले साल सितंबर में शहर में 129.8 मिमी के मुकाबले महज 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी। एक सितंबर को 112.1 मिमी और दो सितंबर को 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी। शनिवार को शहर में 94.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

दिल्ली में मानसून के 19 साल में सबसे देर से 13 जुलाई को दस्तक देने के बावजूद राजधानी में उस महीने 16 दिन बारिश दर्ज की गयी थी जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।

दिल्ली में बारिश के दिनों में 507.1 मिमी बारिश हुई जो औसत 210.6 मिमी के मुकाबले तकरीबन 141 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2003 के बाद से यह महीने में हुई सबसे अधिक बारिश है। यह दिल्ली में किसी एक महीने में सबसे अधिक बारिश का दूसरा रिकॉर्ड है।

शहर में अगस्त में महज 10 दिन बारिश हुई थी जो सात वर्षों में सबसे कम है और कुल मिलाकर 214.5 मिमी. बारिश हुई जो 247 मिमी की औसत बारिश से कम है। पिछले साल अगस्त से दिल्ली में हर महीने मौसम का नया रिकॉर्ड बन रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA, 1st T20I: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर समेटा, 101 से जीत हासिल की, 1-0 से बढ़त

क्रिकेटताश के पत्तों की तरह बिखरी साउथ अफ्रीका टीम, 74 रनों पर ऑलआउट, भारत 101 रनों से जीता पहला टी20 मैच

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारत अधिक खबरें

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः यूपी में पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म नहीं आए वापस?, एसआईआर की समयसीमा बढ़ेगी