दिल्ली बारिश: साकेत मेट्रो स्टेशन पर सामान्य सेवा बहाल

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:40 IST2021-07-27T17:40:52+5:302021-07-27T17:40:52+5:30

Delhi rains: Normal service restored at Saket metro station | दिल्ली बारिश: साकेत मेट्रो स्टेशन पर सामान्य सेवा बहाल

दिल्ली बारिश: साकेत मेट्रो स्टेशन पर सामान्य सेवा बहाल

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं और सामान्य सेवा बहाल हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण द्वार को बंद करना पड़ा था।

सेवा करीब दो घंटे तक बाधित रही।

बाद में एक ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, ‘‘ साकेत मेट्रो स्टेशन पर सामान्य सेवा बहाल हो गई। द्वार संख्या-एक प्रवेश/निकास के लिये खुला है।’’

येलो लाइन उत्तरी दिल्ली में समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi rains: Normal service restored at Saket metro station

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे