लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : जलभराव के संभावित खतरे वाले इलाकों की 24 घंटे निगरानी करेगा पीडब्ल्यूडी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पहली बार उन क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी करेगा जहां मानसून के मौसम में जलभराव का सबसे अधिक खतरा रहता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जलभराव के खतरे वाले इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा आईटीओ के नजदीक पीडब्ल्यूडी मुख्यालय की 12वीं मंजिल पर एक नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक राजधानी में करीब 25 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां जलभराव का सबसे अधिक खतरा रहता है।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, " पिछले साल मिंटो ब्रिज के नीचे अप्रत्याशित जलभराव की घटना से सबक लेते हुए हमने यह फैसला किया है कि राजधानी में ऐसे सभी इलाकों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी, जहां मानसून के दौरान जलभराव का सबसे अधिक खतरा रहता है। यह पहली बार होगा जब पीडब्ल्यूडी नवीनतम तकनीक की मदद से जलभराव के संभावित खतरे वाले इलाकों की 24 घंटे निगरानी करेगा।"

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून के मौसम में राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की घटनाएं सामने आई थीं जबकि मध्य दिल्ली में मिंटो ब्रिज के नीचे भारी जलभराव में एक मिनी ट्रक के फंस जाने के कारण एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इन इलाकों में मिंटो रोड रेल ब्रिज अंडरपास, तिलक ब्रिज, मूलचंद अंडरपास, महरौली-बदरपुर रोड पर पुल प्रह्लाद पुर, जखीरा अंडरपास, आजादपुर अंडरपास, शक्ति नगर अंडरपास, पंजाबी बाग अंडरपास और बादली अंडरपास शामिल हैं।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पीडब्ल्यूडी के मुख्यालय में मौजूद कर्मचारी इन इलाकों पर लगातार अपनी नजर रखेंगे। इलाकों की ताजा स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कार्यकारी अभियंता, अधीक्षक अभियंता और मुख्य अभियंता से भी साझा की जाएगी। इलाकों में जलभराव की स्थिति के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब