लाइव न्यूज़ :

दिल्ली लोक निर्माण विभाग 15 साल पुराने पुल व फ्लाईओवर का निरीक्षण करेगा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर के 15 साल से ज्यादा पुराने पुल, फ्लाईओवर, अंडरपास तथा अन्य ढांचों का निरीक्षण करने और विस्तृत अध्ययन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों की ओर से जारी एक परिपत्र के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में वरिष्ठ अभियंताओं व अन्य की हाल में हुई बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया है।

18 नवंबर के परिपत्र में कहा गया है कि सभी फ्लाईओवर, पुल, अंडरपास तथा अन्य ढांचों का नियमित तौर पर मुआयना संबंधित क्षेत्र की रखरखाव इकाई के कर्मी करें। ढांचे में कोई खामी मिलने पर फ्लाईओवर जोन के तहत आने वाले मरम्मत एवं पुनर्वास प्रभाग को सूचित कर खामी को दुरूस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 90 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। शहर में डिफेंस कॉलोनी, शाहदरा व नेहरू नगर समेत कई पुराने फ्लाईओवर भी हैं।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर की खराब होती स्थिति पर शिकायतें मिलती रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!