400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 14:04 IST2026-04-13T14:03:36+5:302026-04-13T14:04:30+5:30
सिलेक्शन भी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में अच्छी रैंक लाने के कारण देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में हुआ है

सांकेतिक फोटो
नई दिल्लीः लॉ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान लॉ प्रेप ट्यूटोरियल दिल्ली ने अपनी उपलब्धियों का जश्न ‘फतेह 2026’ कार्यक्रम के रूप में मनाया. यह आयोजन संस्थान की लगातार मिल रही सफलताओं और टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों के सम्मान के लिए किया गया. ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी) 2025 में टॉप करने वाले दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले आर्यन को भी रविवार को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन कुतुब इंस्टीट्यूशन एरिया स्थित ओपी जिंदल सभागार में किया गया.
इस अवसर पर लॉ प्रेप ट्यूटोरियल दिल्ली संस्था ने उनको पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए पुरस्कार राशि भी प्रदान की. इसके साथ ही संस्था ने अच्छे नंबर व रैंक लाने वाले और भी कई मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, जिनका सिलेक्शन भी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में अच्छी रैंक लाने के कारण देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में हुआ है.
इस अवसर पर बातचीत करते हुए आर्यन ने कहा कि शुरू से मेरा एक ही लक्ष्य रहा है कि फोकस करके तैयारी करना. मैंने इस परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा घंटे पढ़ाई नहीं की लेकिन मैंने तीन-चार घंटे की पढ़ाई करता था लेकिन फोकस करके करता था, जिससे मुझे इसमें सफलता मिली.
मेरा हमेशा से मानना रहा है कि क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए. मैंने इसी तरीके को अपनाते हुए पढ़ाई की. इसमें मेरे ऊपर भगवान महादेव का आशीर्वाद रहा और मेरे घर वालों का पूरा सहयोग रहा.
अच्छी रैंक वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
सम्मान समारोह में इस अवसर पर आर्यन के अलावा कुल 400 स्टूडेंट्स को कुल एक करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. इन सभी बच्चों का सिलेक्शन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए हो चुका है. जुलाई माह से सत्र शुरू होने पर सभी स्टूडेंट अपनी अपनी पसंद की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई शुरू करेंगे.
आपको बता दें कि राजधानी के मयूर विहार में फेस 2 में रहने वाले आर्यन ने बताया कि 120 सीटों के लिए आयोजित परीक्षा में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे, इनमें से उन्हें टॉपर बनने का सौभाग्य मिला. बता दें कि एलिट एग्जाम के माध्यम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में बीए एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता. एआईएलईटी एग्जाम हर साल आयोजित किया जाता है.
संस्था द्वारा एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक पाने वाले अन्य स्टूडेंट्स को सम्मानित किया. इनमें संस्थान के छात्रों में ऋषभ शिवानी क्लैट 2022 टॉपर), पुरुष गुप्ता (क्लैट 2023 रैंक 8), उपमन्यु चटर्जी (क्लैट 2023 रैंक 10), जय बोहरा (क्लैट 2024 रैंक 1), जिज्ञासा (क्लैट 2024 रैंक 9), अभिजय तिवारी (एलिट 2025 रैंक 9) और आर्यन (एलिट 2026 रैंक 1) शामिल हैं.
इस तरह हुई लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की शुरुआत, अब बना रहे बच्चों का करियर
संस्थान के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि लॉ प्रेप ट्यूटोरियल संस्थान की शुरुआत 2021 में हौज़ खास के एक छोटे केंद्र से हुई थी, जो आज चार केंद्रों तक विस्तारित हो चुकी है। वर्तमान में यहां 1000 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं। संस्थान ने सीमित संसाधनों के बावजूद उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। LSAT 2021 में आयत धस्माना द्वारा AIR 1 प्राप्त करना इसकी पहली बड़ी सफलता रही।
Fateh 2026 के तहत CLAT और AILET 2026 में AIR 1 सहित टॉप 100 में 44 चयन और कुल 1600 से अधिक NLU चयन (जिसमें 39 NLU दिल्ली में) दर्ज किए गए। इन उपलब्धियों के सम्मान में छात्रों को एक करोड़ रुपये तक के कैश रिवार्ड, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे।
19 अप्रैल को आयोजित होगी LPSAT प्रवेश परीक्षा, मिलेगा 100% फीस छूट का मौका
संस्थान के निदेशक आनंद शर्मा ने 19 अप्रैल को LPSAT (Law Prep Scholarship Cum Admission Test) आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा मेरिट आधारित होगी, जिसमें छात्रों को 100 प्रतिशत तक फीस छूट मिल सकती है।
इसके माध्यम से CLAT, AILET, SLAT और अन्य लॉ प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान तीन प्रमुख प्रोग्राम—टारगेट, फिनिशर और फाउंडेशन—के जरिए छात्रों को प्रशिक्षण देता है। साथ ही 1:1 मेंटरशिप, मॉक टेस्ट और सायकोमेट्रिक मूल्यांकन भी कराए जाते हैं।

