लाइव न्यूज़ :

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीवीसी से मिल डीटीसी बस सौदे की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) से मिलकर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस खरीद और रखरखाव अनुबंध मुद्दे की विस्तृत जांच की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने दावा किया कि सीवीसी ने डीटीसी के लिए 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद और रखरखाव सौदे के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रदेश कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “दिल्ली कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सतर्कता आयुक्त सुरेश पटेल से उनके कार्यालय में मुलाकात की और दिल्ली के लोगों की ओर से एक पत्र सौंपा, जिसमें 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद और रखरखाव के अनुबंध में 4,288 करोड़ रुपये के घोटाले की विस्तृत जांच की मांग की गई है।”

बयान के मुताबिक, पत्र में, कुमार ने आरोप लगाया कि डीटीसी के लिए बसों की खरीद में "बड़ा भ्रष्टाचार" हुआ है, जो जनता के पैसे का "घोर दुरुपयोग" है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) के लिए 3,413 करोड़ रुपये का टेंडर "भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला" है।

उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से नियुक्त तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बस खरीद में कोई "गड़बड़ी" नहीं थी, हालांकि एएमसी में "प्रक्रियात्मक खामियां" हैं। समिति ने रखरखाव के लिए नई बोलियां जारी करने की सिफारिश की है।

रिपोर्ट का हवाला देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि समिति ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार को ‘क्लीन चिट’ दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल