लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली में हेल्थ एमर्जेंसी घोषित, दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों, पटाखों पर बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 13:45 IST

Delhi pollution: EPCA ने दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करते हुए 5 नवंबर तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने दिल्ली-एनसीआर में घोषित किया स्वास्थ्य आपातकाल दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स पहुंचा 500 के पार

प्रदूषण की धुंध में लिपटी देश की राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के 500 के पार पहुंचने के बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक पैनल ने दिल्ली-एनसीआर में जन स्वास्थ्य आपातकाल (हेल्थ इमर्जेंसी) घोषित कर दिया। 

पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (EPCA) ने दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करते हुए 5 नवंबर तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। साथ ही सर्दियों में पटाखे जलाने पर भी बैन लगाया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता

ईपीसीए के अध्यक्ष भूरे लाल ने कहा, 'उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई और वह अब ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। 

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘हम इसे एक जन स्वास्थ्य आपातकाल की तरह ले रहे हैं क्योंकि वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव होगा , विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर ..।’’

दिल्ली में छाई प्रदूषण की चादर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 'गैस चेंबर' बताते हुए कहा कि उनकी सरकार शुक्रवार से दिल्ली के निजी और सरकारी स्कूलों में 50 लाख मास्क बांटने का काम कर रही है। 

शुक्रवार को दिल्ली के इन पांच क्षेत्रों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स सबसे खराब रहा

बवाना: 500दिल्ली तकनीकी विश्वविद्याल: 500अशोक विहार: 499सेक्टर 62, नोएडा: 499आनंद विहार: 498

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्लीदिल्ली-एनसीआरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया