लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के वायु प्रदूषण में आंशिक कमी, फिर भी AQI खराब, जानिए कहां-कैसी रही स्थिति

By भाषा | Updated: October 18, 2019 05:57 IST

केंद्र संचालित ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि पिछले तीन दिनों में हरियाणा, पंजाब और सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आग की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 पर रहा लेकिन पराली जलाने की घटनाओं से सप्ताहांत में वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट होने की आशंका जताई गई है।दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए स्थापित 37 केंद्रों में 10 में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई और कुल मिलाकर शहर का एक्यूआई 304 पर रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 पर रहा लेकिन पराली जलाने की घटनाओं से सप्ताहांत में वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट होने की आशंका जताई गई है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए स्थापित 37 केंद्रों में 10 में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई और कुल मिलाकर शहर का एक्यूआई 304 पर रहा।

एक्यूआई डीटीयू-दिल्ली, सिरीफोर्ट, जहांगीरपुरी, रोहिणी, विवेक विहार, नरेला, वजीरपुर, बवाना, मुंडका और आनंद विहार में क्रमश: 320, 302, 301, 310, 305, 315, 311, 328, 303 और 304 दर्ज किया गया। मानकों के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम श्रेणी, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

केंद्र संचालित ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि पिछले तीन दिनों में हरियाणा, पंजाब और सीमावर्ती इलाकों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आग की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

सफर ने कहा कि दिल्ली में पीएम 2.5 में पराली जलाने की हिस्सेदारी गुरुवार को आठ फीसदी थी जो शुक्रवार और शनिवार को बढ़कर क्रमश: 10 और 18 प्रतिशत होने का अनुमान है। सफर ने कहा कि वायु गुणवत्ता में गिरावट की एक वजह मौसम में बदलाव भी है क्योंकि सतह पर हवा की गति मंद पड़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को हवाओं की गति बढ़ने की उम्मीद है जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में आंशिक सुधार होगा लेकिन 19 अक्टूबर से हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट की आशंका है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए यहां के लोगों को जिम्मेदार ठहराना गलत है और जोर देकर कहा कि पराली जलाने की समस्या से निजात पाने के लिए कड़ाई से कदम उठाने की जरूरत है जो अभी नहीं हो रहा है।

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण की सदस्य सुनीता नारायण ने ट्वीट किया, ‘‘स्थानीय प्रदूषण नहीं बढ़ रहा है बल्कि मौसम विपरीत है और प्रदूषण फिर से बढ़ रहा है। अगर हम बाहरी कारणों पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो समस्या का समाधान नहीं कर पाएंगे।’’ 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए