लाइव न्यूज़ :

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति यमुना नदी में 'माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण' पर शोध करेगी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में किसी सरकारी निकाय द्वारा अपनी तरह के पहले शोध के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) मिट्टी, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा यमुना नदी में ''माइक्रोप्लास्टिक'' के सांद्रण, वितरण और संघटन का पता लगाने के लिए शोध करेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण निकाय इस बात की भी पड़ताल करेगा कि क्या यमुना नदी के डूब क्षेत्र की मिट्टी कृषि के लिए उपयुक्त है?

अमेरिका की राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय संचालन और यूरोप रसायन एजेंसी के अनुसार, माइक्रोप्लास्टिक पांच मिलीमीटर से कम के प्लास्टिक के टुकड़े होते हैं जोकि सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े और औद्योगिक प्रक्रियाओं सहित विभिन्न स्रोतों से प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र में आते हैं। पूर्व में किए गए के शोध से पता चला है कि माइक्रोप्लास्टिक में किटाणु होते हैं जोकि मानव और प्राकृतिक तंत्र के लिए रोगजनक होते हैं।

डीपीसीसी के मुताबिक, पल्ला से ओखला के 48 किलोमीटर की परिधि में फैले यमुना के डूब क्षेत्र को शोध के लिए 16-16 किलोमीटर के तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसमें पल्ला से वजीराबाद, वजीराबाद से निजामुद्दीन पुल और निजामुद्दीन पुल से ओखला शामिल है।

डीपीसीसी के एक अधिकारी ने कहा कि संसद में एक सांसद द्वारा गंगा नदी में माइक्रोप्लास्टिक के बारे में सवाल पूछे जाने के बाद यमुना नदी में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी के बारे में शोध का विचार सामने आया है।

पर्यावरण संबंधी अनुसंधान करने वाली ''टॉक्सिक्स लिंक'' की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा, '' यह दुखद है कि हमने अब तक राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह का शोध नहीं किया है।''

गंगा नदी को लेकर ''टॉक्सिक्स लिंक'' की रिपोर्ट में सभी नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी सामने आयी थी, जिसने चिंता बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां