लाइव न्यूज़ :

दिल्ली प्रदूषण निकाय ने 2 और बायोमेडिकल अपशिष्ट उपचार संयंत्रों के लिए ईओआई रद्द किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने ''प्रशासनिक कारणों'' का हवाला देते हुए राजधानी में दो सामान्य जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संयंत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) को रद्द कर दिया है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब शहर में बड़ी मात्रा में कोविड-19 कचरा पैदा हो रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण निकाय ने 22 मार्च को ईओआई आमंत्रित किया था। 6 जुलाई को, डीपीसीसी ने उसके पास जमा किए गए कुल छह ईओआई में से दो का चयन किया।

डीपीसीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध एक परिपत्र में कहा गया है, ''डीपीसीसी द्वारा 22 मार्च को जारी ईओआई और उसके बाद 6 जुलाई के आरएफपी (प्रस्तावों के लिए अनुरोध) को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है।''

फिलहाल राजधानी में दो सामान्य जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीबीडब्ल्यूटीएफ) हैं। इनमें से एक पश्चिम दिल्ली में निलोठी में एसएमएस वाटर ग्रेस बीएमडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड जबकि दूसरा जहांगीरपुरी में बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड है जिनकी परिचालन क्षमता क्रमशः 12 टन और 34 टन प्रतिदिन है।

डीएचएस अनुबंध के तहत चल रहे सीबीडब्ल्यूटीएफ में से एक की वैधता 2020 तक थी और यह विस्तार दिये जाने के अनुसार चल रहा है।

डीपीसीसी ने पहले कहा था कि दिल्ली में 2031 तक प्रति दिन लगभग 80,000 किलोग्राम बायोमेडिकल कचरा पैदा होगा और दिल्ली के पूर्व, उत्तर पूर्व, शाहदरा, मध्य, दक्षिण पश्चिम और पश्चिम जिलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो सीबीडब्ल्यूटीएफ की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा