लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: चुनाव आयोग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आचार संहिता उल्लंघन मामले में जारी किया नोटिस, ये है आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2020 19:11 IST

Delhi Elections:सीएम योगी बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट और मुस्तफाबाद के वर्तमान विधायक जगदीश प्रधान के समर्थन में करावल नगर चौक पर अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है। योगी आदित्यनाथ ने एक फरवरी को करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने भाषण में कहा था कि केजरीवाल शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं।

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक फरवरी को करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने भाषण में कहा था कि केजरीवाल शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं।

सीएम योगी बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट और मुस्तफाबाद के वर्तमान विधायक जगदीश प्रधान के समर्थन में करावल नगर चौक पर अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। 

आदित्यनाथ ने कहा था, 'केजरीवाल दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल तक नहीं दे सकते....बीआईएस के सर्वेक्षण के अनुसार दिल्ली सरकार अपने लोगों को जहरीला पानी पिला रही है। लेकिन वह शाहीन बाग एवं शहर में अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर लोगों को बिरयानी दे रही है।' उन्होंने कहा था, 'दिल्ली के लोगों, आपको तय करना है कि क्या आप स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा सुविधाएं, बेहतर पर्यावरण, मेट्रो सेवाएं चाहते हैं या दिल्ली को शाहीन बाग की जरूरत है। मैं यहां आपको यही बताने आया हूं।'  इसके अलावा उन्होंने कहा था, 'सीएए विरोधी प्रदर्शन 'भारत के विरूद्ध' है और यह देश की 'छवि को बदनाम करने' का प्रयास है। यह 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार करने की में एक रोड़ा है।' आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं