लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी हारेगी दिल्ली चुनाव, कई राज्य हार रहे हैं फिर भी हैं बेशर्म, सब कुछ बेच देंगे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2020 19:34 IST

Delhi polls 2020: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। ममता बनर्जी आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल का समर्थन कर रही हैं। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता दिल्ली में केजरीवाल के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (05 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है।उन्होंने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 हार जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (05 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 हार जाएगी। वह बेशर्म है और कई राज्य हार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एनआरसी का जिक्र किए बिना ही बीजेपी को आड़े हाथ लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, नादिया में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'बीजेपी दिल्ली चुनाव हार जाएगी। वे कई राज्यों में हार रहे हैं लेकिन बेशर्म हैं। वे सब कुछ बेच देंगे, जो रहेगा वह केवल जेल और डिटेंशन कैंप हैं।' बता दें कि ममता बनर्जी ने असम में एनआरसी को लेकर डिटेंशन कैंप का जिक्र किया है।

इस समय दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। ममता बनर्जी आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल का समर्थन कर रही हैं। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता दिल्ली में केजरीवाल के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।  उल्लेखनीय है दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी। 

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया