लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः AAP ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, कहा- मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी वापस लें

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 22, 2020 18:49 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को 70 विधानसभा सीटों के लिए 800 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधरवार (22 जनवरी) को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक पत्र लिखा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए घमासान मचा हुआ है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधरवार (22 जनवरी) को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी को वापस लेने की मांग के लिए कहा है। पत्र के जरिए आप ने आरोप लगाया है कि कपिल मिश्रा के नामांकन फॉर्म को गलत तरीके से स्वीकृति दी गई है इसलिए उसे रद्द किया जाए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को 70 विधानसभा सीटों के लिए 800 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 

187 महिलाओं समेत 1029 उम्मीदवारों ने कुल 1,528 नामांकन दाखिल किए। इन नामांकनों में 'कवर' उम्मीदवार भी शामिल हैं। शुक्रवार तक नाम वापस लिये जा सकते है। चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।  आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे