लाइव न्यूज़ :

शब-ए-बरात के मौके पर स्टंटबाजी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 02:35 IST

मुस्लिम समुदाय के लोग आज शब - ए - बरात की रात को सूरज डूबते ही इबादत में जुट गए और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने लगे। 

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई। शब - ए - बरात पर स्टंट बाइकिंग रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग आज शब - ए - बरात की रात को सूरज डूबते ही इबादत में जुट गए और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने लगे। 

इस रात को बहुत से लोग अपने पुरखों की कब्रों पर फतेहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तान भी जाते हैं। इस दौरान कुछ नौजवान सड़कों पर बाइकों से स्टंटबाजी करने लगते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। 

दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम शहर के अलग अलग हिस्सों में इंतजाम के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय कर रहे हैं , खासतौर पर , दक्षिण , दक्षिण - पूर्वी , मध्य और लुटियन दिल्ली के इलाकों में। 

नई दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि बाइक सवारों पर नजर रखने के लिए दक्षिण और मध्य दिल्ली से लगते इलाकों में बेरीकेड लगाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में दो पहिया वाहनों को जाने से रोका जा रहा है और सड़कों पर नौजवानों द्वारा स्टंटबाजी रोकने के लिए बेरीकेड लगाए गए हैं। पहले स्टंटबाजी की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह