लाइव न्यूज़ :

'कोविड टूलकिट' की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस का ट्विटर इंडिया को नोटिस

By भाषा | Updated: May 24, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने कथित कोविड-19 'टूलकिट' के संदर्भ में दर्ज शिकायत की जांच के संबंध में ट्विटर को नोटिस भेजकर उससे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को ''मैनिपुलेटिव'' बताने पर स्पष्टीकरण मांगा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की दो टीम शाम के समय दिल्ली के लाडो सराय ओर गुरुग्राम में ट्विटर के कार्यालय भी पहुंची।

दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस की टीमें सामान्य प्रक्रिया के तहत ट्विटर इंडिया को नोटिस देने के लिए उसके दफ्तरों में गयी थीं। इसकी जरुरत इसलिए पड़ी क्योंकि वे जानना चाहते थे कि नोटिस देने के लिए सही व्यक्ति कौन है क्योंकि ट्विटर इंडिया के एमडी की ओर से मिला जवाब बिलकुल सटीक नहीं था।’’

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने एक टूलकिट बनाकर कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ''भारतीय स्वरूप'' या ''मोदी स्वरूप'' बताया और देश तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि खराब करने का प्रयास किया।

हालांकि, कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा उसे बदनाम करने के लिये फर्जी 'टूलकिट' का सहारा ले रही है।

पिछले सप्ताह ट्विटर ने कथित 'टूलकिट' से संबंधित पात्रा के ट्वीट को ''मैनिपुलेटिड'' यानी हेर-फेर किया हुआ बताया था।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर के पास कुछ जानकारी है, जिसके बारे में पुलिस को नहीं पता है। यह जानकारी जांच से संबंधित है।

बिस्वाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस टूलकिट मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर के पास कुछ जानकारी है जो हमें ज्ञात नहीं है और जिसके आधार पर उन्होंने इसे (पात्रा का ट्वीट) वर्गीकृत किया है। यह जानकारी जांच से संबंधित है। मामले की जांच कर रहा विशेष प्रकोष्ठ सच्चाई का पता लगाना चाहता है। सच पता होने का दावा करने वाले ट्विटर को स्पष्टीकरण देना चाहिये।''

पुलिस ने हालांकि शिकायत की विषयवस्तु या शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।

ट्विटर इंडिया के एमडी को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि '' कथित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा साझा की गई 'टूलकिट' के संबंध में प्रारंभिक जांच की जा रही है। जांच के दौरान हमारे संज्ञान में आया है कि आप मामले के तथ्यों से परिचित हैं और इस संबंध में आपके पास जानकारी है।''

पुलिस ने नोटिस में ट्विटर इंडिया के एमडी से जांच के सिलसिले में सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ 22 मई दोपहर एक बजे डीसीपी कार्यालय पहुंचने का अनुरोध किया था।

ट्विटर ने हालांकि इस पर कोई टिप्पणी न करने की मंशा व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल