दिल्ली पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए लोहे के छड़ मिले

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:26 IST2021-02-01T20:26:03+5:302021-02-01T20:26:03+5:30

Delhi Policemen found iron rods for self-defense | दिल्ली पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए लोहे के छड़ मिले

दिल्ली पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा के लिए लोहे के छड़ मिले

नयी दिल्ली, एक फरवरी शाहदरा जिले के दिल्ली पुलिस के कर्मियों को खुद को धारदार हथियार के हमले से बचाने के लिए लोहे के छड़ दिये गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि शाहदरा जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 11 पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों (एसएचओ) द्वारा यह पहल की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक पुलिस थाने ने अपने कर्मियों को लगभग 12 लोहे के छड़ वितरित किये गए हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य किसी भी तलवार या धारदार हथियार के हमलों से हमारे कर्मियों को बचाना है। यह उनकी आत्मरक्षा के लिए है। यह पहल शाहदरा जिले के संबंधित पुलिस थानों के एसएचओ ने की थी।’’

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद यह कदम उठाया गया है। ट्रैक्टर परेड में हिंसा हुई थी क्योंकि प्रदर्शनकारी पूर्व-निर्धारित मार्गों से हट गए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था, वाहनों को पलट दिया था और लालकिले की प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा फहरा दिया था।

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को हुई हिंसा में 394 पुलिस कर्मी घायल हुए थे, जबकि 30 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Policemen found iron rods for self-defense

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे