लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस को आज मिलेगा नया मुख्यालय, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 31, 2019 05:54 IST

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अत्याधुनिक इमारत निजी-सार्वजनिक भागीदारी मॉडल पर विकसित की गई है और यह भूकंप प्रतिरोधी है। इसमें एक सभागार है और इसमें एक पुलिस संग्रहालय भी होगा।

Open in App

दिल्ली पुलिस को गुरुवार को अपना नया मुख्यालय मिल जाएगा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लुटियंस जोन में स्थित 17 मंजिले इमारत का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह आयोजन स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 144 वीं जयंती पर होगा।

दिल्ली पुलिस को 44 साल बाद नया मुख्यालय मिल रहा है। अभी उसका मुख्यालय आयकर कार्यालय (आईटीओ) क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग में है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, विशेष पुलिस आयुक्त और संयुक्त आयुक्त रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गुरुवार को मध्य दिल्ली में जय सिंह मार्ग पर बने नए भवन में शिफ्ट होंगे। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस का पहला मुख्यालय अंग्रेजों के शासकाल में 1912 में कश्मीरी गेट पर बना था। आजादी के बाद, 1970 के दशक में मुख्यालय पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यालय कश्मीरी गेट से 1975-76 में आईटीओ क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अत्याधुनिक इमारत निजी-सार्वजनिक भागीदारी मॉडल पर विकसित की गई है और यह भूकंप प्रतिरोधी है। इसमें एक सभागार है और इसमें एक पुलिस संग्रहालय भी होगा। अधिकारियों ने कहा कि इमारत में 1,000 कारों की पार्किंग क्षमता होगी और इसमें कई आवासीय फ्लैट भी बनाए गए हैं। 

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?