लाइव न्यूज़ :

वकीलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आदेश बाद की घटनाओं पर लागू नहीं होना चाहिए: केंद्र

By भाषा | Updated: November 5, 2019 19:17 IST

पुलिस ने इस संबंध में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ वकील संघों ने हाल की घटनाओं से संबंधित वीडियो दिखाने से मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया।

Open in App

केन्द्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से आग्रह किया कि तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस में हुए संघर्ष के बाद रविवार को पारित उसका आदेश बाद की घटनाओं पर लागू नहीं होना चाहिए। वकीलों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के बाद अदालत ने वकीलों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने संबंधी आदेश पारित किया था।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने केन्द्र की याचिका पर नोटिस जारी किया और वकीलों के शीर्ष निकाय बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और राष्ट्रीय राजधानी की कई अन्य बार एसोसिएशनों से जवाब मांगा। केन्द्र की इस याचिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सोमवार और मंगलवार को साकेत अदालत के बाहर वकीलों ने एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक पर कथित तौर पर हमला किया।

पुलिस ने इस संबंध में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ वकील संघों ने हाल की घटनाओं से संबंधित वीडियो दिखाने से मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि इससे स्थिति और खराब हो सकती है। पीठ ने कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की विस्तृत सुनवाई बुधवार को होगी।

केन्द्र ने अपने आवेदन में अदालत से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया है कि उसका तीन नवम्बर का आदेश किसी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक तो नहीं लगाता है। गौरतलब है कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार से पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच तनाव बना हुआ है। इस विवाद में 20 सुरक्षाकर्मी और कई वकील घायल हो गये थे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन