लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस Vs वकील: दिल्ली हाई कोर्ट ने गृह मंत्रालय की अर्जी खारिज की, पुलिस की वकीलों पर FIR की याचिका भी नामंजूर

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2019 16:05 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने गृह मंत्रालय की याचिका पर कहा कि तीन नवम्बर को दिए उसके आदेश को स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है, वह अपने आप में स्पष्ट है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका खारिज कीगृह मंत्रालय की अपील भी खारिज, कहा- उसके आदेश को स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है

दिल्ली हाई कोर्ट ने गृह मंत्रालय की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प को लेकर कोर्ट की ओर से तीन नवंबर को दिये गये आदेश में स्पष्टता की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने कहा कि उसके दिए गये आदेश को स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है, वह अपने आप में स्पष्ट है।

साथ ही कोर्ट ने पुलिस की ओर से दायर उस याचिका को भी खारिज कर दिया है जिसमें साकेत कोर्ट में हुई घटना में वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

कोर्ट ने हालांकि ये भी कहा कि तीन नवंबर का फैसला इस बात की ओर इंगित करता है कि दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट की घटना के बाद दर्ज दो एफआईआर के आधार पर वकीलों के खिलाफ कोई बलपूर्वक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि तीस हजारी कोर्ट में जांच के लिए गठित न्यायिक जांच समिति कोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी से बिना प्रभावित हुए अपना काम करती रहेगी।

इससे पहले केंद्र ने मंगलवार को हाई कोर्ट से आग्रह किया था कि तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस में हुए संघर्ष के बाद रविवार को पारित उसका आदेश बाद की घटनाओं पर लागू नहीं होना चाहिए। वकीलों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के बाद अदालत ने वकीलों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने संबंधी आदेश पारित किया था। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया