लाइव न्यूज़ :

इस वजह से दिल्ली पुलिस का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

By भाषा | Updated: December 13, 2018 05:17 IST

पुलिस उपायुक्त (एसपीयूडब्ल्यूएसी) गीता रानी वर्मा ने बताया, ‘‘हमने इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित की गई महिलाओं की संख्या से जुड़े ब्यौरे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों के साथ साझा किए और संख्या एवं अन्य पहलुओं की जांच के बाद उन्होंने आज (बुधावर) हमें हमारी उपलब्धि के बारे में सूचित किया।’’ 

Open in App

दिल्ली पुलिस ने 2017 में आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत दो लाख से अधिक महिलाओें एवं लड़कियों को प्रशिक्षण देकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 2002 में शुरू किए गए दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा कार्यक्रम का संचालन महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) करती है और इस साल नवंबर तक 5,140 कार्यक्रमों के तहत 9,80,456 महिलाओं ने प्रशिक्षण हासिल किया।

इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि एसपीयूडब्ल्यूएसी ने फरवरी में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड को पत्र लिखकर बताया कि 2017 में उन्होंने 989 कार्यक्रमों के तहत 2,08,125 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया है। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अपनी बात की पुष्टि के लिए प्रेस विज्ञप्तियों, खबरों की कतरन और उन सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य स्थानों के आंकड़े साझा किए जहां पर ये कार्यक्रम आयोजित किए गए।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से प्रमाणीकरण के बाद एसपीयूडब्ल्यूएसी को एक ईमेल मिला जिसमें इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई थी। 

पुलिस उपायुक्त (एसपीयूडब्ल्यूएसी) गीता रानी वर्मा ने बताया, ‘‘हमने इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित की गई महिलाओं की संख्या से जुड़े ब्यौरे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों के साथ साझा किए और संख्या एवं अन्य पहलुओं की जांच के बाद उन्होंने आज (बुधावर) हमें हमारी उपलब्धि के बारे में सूचित किया।’’ 

वर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस को फरवरी 2019 में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल