लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस गश्त तेज करेगी, गहन जांच अभियान चलाया जाएगा

By भाषा | Updated: July 26, 2020 17:31 IST

गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर कहा कि महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय कुछ सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे महानगर में गहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है।पुलिस प्रमुख ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक बैठक में महानगर के 15 पुलिस जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे महानगर में गहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुलिस ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक बैठक में महानगर के 15 पुलिस जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला उपायुक्तों को अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करने और घर-घर जाकर सत्यापन करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव ने आतंकवाद निरोधी उपायों को मजबूत करने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाने, संवेदनशील जगहों पर गहन और समन्वित जाँच, किरायेदारों और नौकरों के सत्यापन, साइबर कैफे मालिकों, सुरक्षा गार्डों, पुरानी कारों के डीलरों और मोबाइल डीलरों समेत कई लोगों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। कोविड-19 महामारी के कारण होटल और गेस्ट हाउस चालू नहीं हैं, फिर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, शहर के सभी 15 पुलिस जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। हमने खुफिया जानकारी भी एकत्र की है और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर के सभी स्थानों पर गहन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।’’

हर साल के विपरीत, केंद्र सरकार ने इस बार कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये सभी राज्यों को बड़ी सभाओं से बचने, सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने और स्वतंत्रता दिवस समारोहों को वेबकास्ट करने के लिए कहा है।

गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर कहा कि महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय कुछ सुरक्षा उपायों का पालन करना अनिवार्य होगा। सामाजिक दूरी को बनाए रखना, मास्क पहनना, समुचित स्वच्छता, बड़ी सभाओं से बचना, बीमार व्यक्तियों की रक्षा करना और स्वास्थ्य तथा गृह मंत्रालयों द्वारा जारी सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना इत्यादि निर्देश इसमें शामिल हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसस्वतंत्रता दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे