लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं और इसके लिए हजारों सशस्त्र जवानों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को देखते हुए भी दिल्ली की सीमाओं के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किया गया है।

उन्होंने कहा कि भीड़ वाले बाजारों में भी गश्त को बढ़ाया गया है। साथ ही शहर भर में वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन, सीमा पर चेकिंग, पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करने वाले डीलरों और सिम कार्ड डीलरों का सत्यापन करने जैसे आतंकवाद-रोधी उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डा और बस टर्मिनल पर भी सुरक्षा कड़ी की गई है।

इसी तरह, पुलिस थाना स्तर पर बैठक कर इलाके के होटलों, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों के गार्ड को और अधिक चौकस रहने को कहा जा रहा है। साथ ही सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता