लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सांद्रकों की जमाखोरी का मामला अपराध शाखा को सौंपा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन सांद्रक की कथित तौर पर जमाखोरी और काला बाजारी करने का मामला अपराध शाखा को सौंप दिया है। इस मामले में अपराध शाखा ने 500 से अधिक मशीनों को बरामद किया था।

अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को खान मार्केट इलाके में दो रेस्त्रां में छापे मारकर 105 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए थे।

साथ ही उसने बृहस्पतिवार को दक्षिण दिल्ली में एक रेस्त्रां तथा एक फार्म हाउस में छापे मारकर 419 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए थे और चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 524 ऑक्सीजन सांद्रकों की कथित जमाखोरी का मामला दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘खान मार्केट में दो रेस्त्रां खाना चाचा और टाउन हॉल से 105 ऑक्सीजन सांद्रक जब्त करने के साथ ही काला बाजारी करने वाले नवनीत कालरा से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए। दयाल ऑप्टिकल्स का मालिक कालरा फरार है। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी जिले से प्रबंधक और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। और छापे मारे जा रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि नवनीत कालरा तीन रेस्त्रां का मालिक है। उसका मोबाइल फोन बंद है और वह फरार है।

एक निजी कंपनी ने चीन से इन ऑक्सीजन सांद्रकों का आयात किया था।

पुलिस ने बताया कि एक ऑक्सीजन सांद्रक की कीमत 16,000 रुपये से 22,000 रुपये के बीच है। इनमें से कुछ पांच लीटर और कुछ नौ लीटर के हैं। आरोपी इन मशीनों को 50,000 रुपये से 70,000 रुपये में बेच रहे थे।

उन्होंने बताया कि मशहूर रेस्त्रां खान चाचा से शुक्रवार को 96 ऑक्सीजन सांद्रक और टाउन हॉल रेस्त्रां से नौ ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए। दोनों रेस्त्रां खान मार्केट इलाके में स्थित हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा