लाइव न्यूज़ :

टिकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने अवरोधक हटाना शुरू किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर रखे अवरोधक बृहस्पतिवार रात से हटाना शुरू कर दिया है जहां किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में सड़क के एक रास्ते को खोल दिया जाएगा।

यह कदम उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के कुछ दिन बाद उठाया गया है। सुनवाई के दौरान किसान संगठनों ने न्यायालय में कहा था कि दिल्ली की सीमाओं पर अवरोधक पुलिस ने लगाए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि टिकरी बॉर्डर पर आठ में से चार स्तर के अवरोधक हटा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमेंट के अवरोधक अब भी वहां हैं और यात्रियों की आवाजाही के लिए सड़क बंद है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में टिकरी बॉर्डर पर जेसीबी मशीनों को अवरोधक हटाते देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर भी आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया अपनायी जा सकती है।

टिकरी बॉर्डर पर बृहस्पतिवार रात को हटाए गए अवरोधकों के बारे में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों के कुछ स्तर को हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा सड़क को यातायात के लिए जल्द ही खोलने के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग