लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि मामले के वकील की वापस ली गई सुरक्षा पर पुनर्विचार करे दिल्ली पुलिस : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राम जन्मभूमि मामले से जुड़े वकील की निजी सुरक्षा वापस लेने के निर्णय पर पुनर्विचार करें।

मामले में केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व कर चुके वकील आर. पी. मल्होत्रा की निजी सुरक्षा वापस लेने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए दिल्ली पुलिस को दो हफ्ते का समय दिया और कहा कि वह अदालत के समक्ष अपनी रिपोर्ट एवं मूल रिकॉर्ड पेश करे।

मामले को अगली सुनवाई के लिये 15 नवंबर को सूचीबद्ध करते हुए न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस के वकील से मौखिक रूप से कहा कि ‘‘उनसे (पुलिस) कहिए कि फिलहाल एक सुरक्षा (कर्मी) देना शुरू करें।’’

अदालत ने आदेश दिया, ‘‘याचिका पर गुण-दोष के आधार पर विचार करने से पहले प्रतिवादी संख्या दो (दिल्ली पुलिस) को यह निर्देश देना उचित प्रतीत होता है कि वह आज से दो हफ्ते के अंदर निर्णय पर पुनर्विचार करे।’’

याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सितंबर 2013 के निर्देश के आलोक में वकील को पुलिस सुरक्षा दी गई थी।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि सुरक्षा नहीं हटाई जा सकती, इसके बावजूद सुरक्षा वापस ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता