लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने एक रेस्तरां से जब्त किये हुक्के, कहा: पावरी नहीं हो रही है

By भाषा | Updated: March 7, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च दिल्ली पुलिस ने रविवार को यहां रेस्तरां एवं बार पर छापा मारने के बाद 24 ‘हुक्के ’ जब्त किये। वह सोशल मीडिया पर ‘पावरी हो रही है’ मीम फेस्ट से जुड़ी और लिखा, ‘‘ये हम हैं... ये हुक्के हैं ... और अब पावरी नहीं हो रही है। ’’

इस मीम ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है । इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान की दननीर मोबिन ने यह मीम डाला था। उसमें वह भारी आवाज में बोल रही है और सड़क पर खड़ी कार में कुछ दोस्तों के साथ कार में पार्टी कर रही है।

उसने सोशल मीडया पोस्ट में कहा है, ‘‘ ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है।’’ उसका यह मीम पाकिस्तान के बाहर भी फैल गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने ट्वीट किया, ‘‘ ये हम हैं... ये हुक्के हैं ... और अब पावरी नहीं हो रही है। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ पीएस- कुछ पावरी न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि अवैध भी हैं। (हमने) राजौरी गार्डन इलाके से 24 हुक्के जब्त किये। ’’

उन्होंने ट्विटर पर जब्त हुक्कों की तस्वरी भी साझा की।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल ने राजैारी गार्डन इलाके के रेस्तरां एवं बार में छापा मारा । पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस दल ने पाया कि कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। रेस्तरां में न तो स्क्रीनिंग मशीनें थीं और न ही सेनेटाईजर थे। ग्राहक भी हुक्का पीते हुए पाये गये। ’’

अधिकारी के अनुसार भादसं एवं कोप्टा की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है