दिल्ली : पुलिस ने 661 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:31 IST2021-10-11T20:31:40+5:302021-10-11T20:31:40+5:30

Delhi: Police seized 661 kg of ganja and arrested three people | दिल्ली : पुलिस ने 661 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली : पुलिस ने 661 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने नारायणा इलाके से 661 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जैसलमेर निवासी रफीक खान (22), समयपुर बादली निवासी राज किशोर (42) और ओडिशा के निवासी चेतन गतन खारा (36) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को उसे सूचना मिली की मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोग गांजा आपूर्ति के लिए एक ट्रक में आएंगे।

पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उर्वीजा गोयल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नारायणा फ्लाईओवर के नीचे एक जाल बिछाया गया और ट्रक को रोककर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक ट्रक लट्ठों से लदा था और लट्ठों के नीचे एक गुप्त कक्ष था जहां से 661 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया।

आरोपी ने खुलासा किया कि गांजे का ऑर्डर शेरा नाम के एक व्यक्ति और उसके साथी बहादुर सिंह ने दिया था। यह भी पता चला कि शेरा ने ओडिशा के रहने वाले खारा से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था। ओडिशा के कोरापुट में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खारा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi: Police seized 661 kg of ganja and arrested three people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे