लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के निवासी को दिल्ली पुलिस ने आत्महत्या करने से बचाया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर दिल्ली के एंड्रियुज गंज फ्लाईओवर से छलांग लगाने का प्रयास कर रहे 42 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने समय रहते बचा लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का निवासी व्यक्ति खाना पहुंचाने का काम करता था और वह दिल्ली में चार साल से रह रहा था।

पुलिस के अनुसार उसने रविवार शाम को अपने एक दोस्त के साथ शराब पी थी जिसके बाद वह आत्महत्या के इरादे से फ्लाईओवर पर आया था। शाम छह बजे जब कोटला मुबारकपुर पुलिस थाना प्रभारी विनय कुमार त्यागी क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे तब उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति एंड्रियुज गंज फ्लाईओवर से छलांग लगाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिसकर्मियों, मोटरसाइकिल गश्ती दल और पीसीआर कर्मियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब एसएचओ त्यागी अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि एक आदमी फ्लाईओवर की रेलिंग के पास खड़ा था और बड़बड़ा रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि एसएचओ ने पुलिसकर्मियों को फ्लाईओवर के पास रहने का निर्देश दिया और वह नेट के साथ एक अन्य टीम को लेकर व्यक्ति को बातों में उलझाने लगे और उसे मदद का आश्वासन दिया।

इस बीच एसएचओ ने कांस्टेबल विपुल और सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष को संकेत दिया जिन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे आत्महत्या करने से बचा लिया। पुलिस ने बताया कि बाद में व्यक्ति को समझा बुझाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह