लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : पुलिस ने किशोरी को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई ने 15 वर्षीय एक लड़की को राजस्थान से मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया। पीड़ित किशोरी को दो लोगों ने कथित तौर पर अगवा कर 60 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के हैदरपुर स्थित अपने घर से लड़की के लापता होने के बाद 16 सितंबर को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद यह मामला पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) को हस्तांतरित कर दिया गया, जिसने जांच के तहत पीड़िता के रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात की।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने कहा कि स्थानीय जांच से पता चला कि पीड़िता नीरज सोनकर नाम के एक व्यक्ति और मुस्कान नाम की एक महिला के नियमित संपर्क में थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, "दोनों मिलकर नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के आगरा में तीसरे सहयोगी शीतल नाम की एक महिला के घर ले गए।"

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक शीतल की मदद से उन्होंने नाबालिग लड़की को राजस्थान के सीकर निवासी गोपाल लाल नाम के एक व्यक्ति को 60,000 रुपये में बेच दिया। सोनकर को उसका हिस्सा 30,000 रुपये मिला था, जबकि शीतल ने आधा हिस्सा रखा था।

जांच से पता चला कि गोपाल ने अपने साले दानवीर से शादी कराने के लिए किशोरी को खरीदा था। पीड़िता के भाई के साथ पुलिस की टीम ने पहले आगरा और फिर सीकर का दौरा किया और गोपाल लाल के घर से किशोरी को छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह