लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने 75 वर्षीय व्यक्ति और उनके बेटे को आग से बचाया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई दक्षिण दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में सोमवार को पुलिस ने 75 वर्षीय एक व्यक्ति और उनके बेटे को आग से बचाया।

अधिकारियों ने बताया कि रात करीब तीन बजे चित्तरंजन पार्क थाने में एक घर में आग लग जाने की सूचना प्राप्त हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जब पुलिस वहां पहुंची तब मकान मालिकन कल्याणी चटर्जी ने बताया कि उनका बेटे अग्निभा (31) मनोरोगी है और उसने कथित रूप से घर में ही आग लगा दी। चटर्जी ने पुलिस से कहा कि मधुमेह के रोगी उनके पति सोमीर और बेटे घर के अंदर हैं।

अधिकारी ने बताया कि दरवाजा तोड़कर सोमीर को सामने के बेडरूम से निकाला गया। इसी बीच पुलिस को अंदर के कमरे से मदद की गुहार वाली आवाज सुनाई दी, लेकिन तेज आग और धुएं के चलते उसका पता नहीं चल रहा था। बाद में पुलिस ने अंदर के बेडरूम के लकड़ी के दरवाजे को तोड़ा और अग्निभा को भी बचा लिया।

पुलिस के अनुसार एहतियात के तौर पर अग्निभा को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस बीच दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब