लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने सात घंटे से अधिक की हिरासत के बाद कांग्रेस नेताओं को रिहा किया: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को तीन कृषि कानूनों के विरोध के बाद दिल्ली पुलिस ने सात घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा था।

पिछले साल सितंबर में बनाए गए कानूनों का विरोध करते हुए कांग्रेस नेताओं को सुबह पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संसद के बाहर एक ट्रैक्टर पर सवार होने के बाद हिरासत में लिया गया था।

सुरजेवाला के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रणव झा और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास भी शामिल थे।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में दस लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन सभी को रिहा कर दिया गया है।’’

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया क्योंकि वह उन्हें किसानों के मुद्दे को उठाने से रोकना चाहती है। अपनी रिहाई के बाद उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘किसानों की परेशानियों, गुस्से और पीड़ा पर संसद और मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ट्रैक्टर चलाना अपराध नहीं बल्कि हमारा अधिकार और कर्तव्य है।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हम ऐसा बार-बार करते रहेंगे। हमें सात घंटे से अधिक समय तक अवैध रूप से हिरासत में रखने और किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए मोदी सरकार की ओर से यह सरासर कायरतापूर्ण कृत्य किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्पित है।

राहुल गांधी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। गांधी जो ट्रैक्टर चला रहे थे उस पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के कुछ अन्य सदस्य बैठे थे।

इस ट्रैक्टर के आगे एक बैनर भी लगा था जिस पर ‘किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लो-वापस लो’ लिखा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल