लाइव न्यूज़ :

गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय में हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ इलाके में स्थित गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय में हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आईपी एस्टेट थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186 (सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा पहुंचाना), 353 (सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने के लिए बल प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 188 (सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना) और 34 (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आईटीओ स्थित गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय में नारेबाजी कर रहे हैं।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि उनकी पार्टी के लोग गुरुद्वारा चुनाव के निदेशक नरिन्दर सिंह से नाराज थे क्योंकि उन्होंने डीएसजीएमसी के सामान्य सदन के सदस्यों के चुनाव के दौरान तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

वीडियो क्लिप में लोग सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते और उनकी ओर जूता उछालते हुए दिख रहे हैं।

सिरसा ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (सिंह) नियमों का पालन नहीं किया और जानबूझकर पार्टी कार्यकर्ताओं को इंतजार करवाते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos