लाइव न्यूज़ :

आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने शरजील उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कथित आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के एक नेता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गत 20 मई को महाराष्ट्र के जालना जिले में भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में पूर्व छात्र नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जालना के अम्बाड़ निवासी एवं हिंदू जागरण मंच से जुड़े शिकायतकर्ता अम्बादास अम्भोरे ने आरोप लगाया था कि उस्मानी ने ट्विटर पर अपने हालिया पोस्ट में भगवान राम के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

इस साल की शुरुआत में पुणे की पुलिस ने उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (धर्म या अन्य चीजों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला 30 जनवरी को एल्गार परिषद सम्मेलन में उस्मानी के भाषण से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट