लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में क्वारंटाइन फैसिलिटी परिसर में पेशाब से भरी बोतलें फेंकी, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2020 09:50 IST

दिल्ली कोरोना वायरसः बोतलों में पेशाब भरने के मामले में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के सिविल डिफेंस कर्मियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के क्वारंटाइन फैसलिटी परिसर में कुछ लोगों ने दो बोतलों में पेशाब भरकर फेंकी।इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की अजीबो-गरीब हरकतें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है, जहां क्वारंटाइन फैसलिटी में कुछ लोगों ने दो बोतलों में पेशाब भरकर फेंकी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाली एक क्वारंटाइन फैसलिटी में पेशाब से भरी दो बोतलों की बरामदगी को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 269 और 270 के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के सिविल डिफेंस कर्मियों, जिनकी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है उसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने क्वारंटाइन फैसिलिटी परिसर में पेशाब से भरी बोतलें फेंकी थीं। बता दें, कई जगह क्वारंटाइन सेंटरों पर लोगों द्वारा अजीबो-गरीब हरकतें की गई हैं।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 550 हो गई, जबकि दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद नौ तक पहुंच गई। इनमें से 331 मामले पिछले महीने यहां निजामुद्दीन इलाके में हुई तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम से संबंधित हैं। 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पांच सूत्री कार्य योजना की घोषणा की और कहा कि शहर के अति प्रभावित क्षेत्रों में बिना किसी क्रम के, एक लाख लोगों को चुनकर उनकी जांच की जाएगी।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित