दिल्ली में मणिपुर की महिला पर एक शख्स ने थूक कर कहा- 'कोरोना', पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरा मामला?
By पल्लवी कुमारी | Published: March 23, 2020 09:56 AM2020-03-23T09:56:10+5:302020-03-23T09:56:10+5:30
कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज (23 मार्च) से 31 मार्च तक देश की राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में खौफ का माहौल है। देश के 23 राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसी बीच कोरोना वायरस को लेकर देश में कुछ अजीब घटनाएं देखने को भी मिल रही है। ताजा मामला दिल्ली के विजय नगर इलाके की है। यहां एक शख्स ने मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे "कोरोना" कहा। घटना बीती रात (22 मार्च) की है। दिल्ली पुलिस ने उक्त शख्स के खिलाफ आईपीसी (IPC)की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कल रात उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे "कोरोना" कहा था।
Delhi Police has registered a case under section 509 of the Indian Penal Code against a man who allegedly spat on a woman belonging to Manipur and called her "Corona" in Vijay Nagar area of north Delhi last night. pic.twitter.com/lBk88QGr8U
— ANI (@ANI) March 23, 2020
दिल्ली में कोरोना वायरस के 30 मामले
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। दिल्ली के 30 मामलों में छह महानगर के बाहर के हैं, दो कोलकाता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्रप्रदेश का है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। महानगर में शनिवार की रात तक घातक बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 27 थी।