दिल्ली में मणिपुर की महिला पर एक शख्स ने थूक कर कहा- 'कोरोना', पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरा मामला? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2020 09:56 IST2020-03-23T09:56:10+5:302020-03-23T09:56:10+5:30

कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज (23 मार्च) से 31 मार्च तक देश की राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है।

Delhi Police registered case against a man who called Manipur woman "Corona" | दिल्ली में मणिपुर की महिला पर एक शख्स ने थूक कर कहा- 'कोरोना', पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरा मामला? 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदिल्ली में लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में खौफ का माहौल है। देश के 23 राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसी बीच कोरोना वायरस को लेकर देश में कुछ अजीब घटनाएं देखने को भी मिल रही है। ताजा मामला दिल्ली के विजय नगर इलाके की है। यहां एक शख्स ने मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे "कोरोना" कहा। घटना बीती रात (22 मार्च) की है। दिल्ली पुलिस ने उक्त शख्स के खिलाफ आईपीसी (IPC)की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कल रात उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे "कोरोना" कहा था।

दिल्ली में कोरोना वायरस के  30 मामले

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। दिल्ली के 30 मामलों में छह महानगर के बाहर के हैं, दो कोलकाता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्रप्रदेश का है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। महानगर में शनिवार की रात तक घातक बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 27 थी। 

Web Title: Delhi Police registered case against a man who called Manipur woman "Corona"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे