लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम फिर शुरू करने के लिए तैयार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बीच, दिल्ली पुलिस की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) ने आरडब्ल्यूए, एनजीओ, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को महिलाओं एवं लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने के लिए पत्र लिखा है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एसपीयूडब्ल्यूएसी निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है लेकिन पिछले साल महामारी के कारण कुछ समय के लिए इसे बंद कर दिया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल खुलने और अधिक लोगों के घरों से निकलने के साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त (आत्मरक्षा, एसपीयूडब्ल्यूएसी) सुनीता शर्मा ने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), आवास कल्याण समितियों (आरडल्ब्यूए), शिक्षण संस्थानों, बीपीओ और अस्पतालों को पत्र लिखा है और उन्हें अपनी महिला कर्मियों एवं छात्राओं के लिए दिल्ली पुलिस के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए आमंत्रित किया है।

पुलिस के ‍एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए शर्मा की इकाई के 45 से अधिक कर्मी जिला अधिकारियों के समन्वय में 15 पुलिस जिलों में मौजूद एनजीओ, स्कूलों, आरडब्ल्यूए, बीपीओ और अस्पतालों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया, “जरूरी जानकारी एकत्र करने के बाद, हमारा हर कर्मी सदस्य उन विवरणों को सत्यापित करेगा और हर दिन कम से कम 15 ऐसे संगठनों से संपर्क करेगा ताकि उन्हें आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राजी किया जा सके।”

उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण महिलाओं और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें तत्काल मदद नहीं मिलने की स्थिति में खुद को बचाने के लिए तैयार करता है।

अधिकारियों ने कहा कि इस पहल के पीछे का विचार शहर में अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना है।

हाल ही में, एसपीयूडब्ल्यूएसी ने हौज खास में ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड’ के लिए 15-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसपीयूडब्ल्यूएसी) ए देशपांडे ने कहा कि दृष्टिबाधित 30 महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया और उन्होंने असामाजिक तत्वों से निपटने तथा हमले को रोकने का प्रशिक्षण दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए