लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने कारोबारी नवनीत कालरा की तलाश में पड़ोसी राज्यों में छापेमारी की

By भाषा | Updated: May 10, 2021 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली पुलिस ने कारोबारी नवनीत कालरा की तलाश में रविवार को पड़ोसी राज्यों में कई जगह छापेमारी की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कालरा के रेस्तराओं से 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि संदेह है कि कालरा अपने परिवार के साथ दिल्ली से भाग गया है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीमें गठित की गई हैं, जो दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।

दक्षिणी दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित दो रेस्तराओं से 105 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। इन रेस्तराओं का मालिक कालरा है।

पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी थी।

बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली में कालरा के एक और रेस्तरां तथा फार्महाउस से 419 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे। छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इन ऑक्सीजन सांद्रकों का आयात एक निजी कंपनी ने चीन से किया था।

पुलिस के अनुसार छापेमारी के बाद से कालरा फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा