लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली पुलिस कर्मियों को अब एक लाख रुपये की जगह मिलेंगे सिर्फ 10,000 रुपये

By भाषा | Updated: May 22, 2020 05:48 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि कर्मियों को दी जाने वाली राशि घटाई जाए। कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे मामलों में समान रूप से राशि वितरित होनी चाहिए। इसलिए राशि को एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मियों को देने वाली राशि एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दी है क्योंकि पुलिस बल में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मियों को देने वाली राशि एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये कर दी है क्योंकि पुलिस बल में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी से कर्मियों को एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि कर्मियों को दी जाने वाली राशि घटाई जाए। कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे मामलों में समान रूप से राशि वितरित होनी चाहिए। इसलिए राशि को एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि ज्यादातर पुलिसकर्मियों का इलाज सरकारी अस्पताल में हुआ है और विभाग दवाई और उनके इलाज में मदद कर रहा है। इसी बीच कोविड-19 से जान गंवाने वाले एक पुलिस अधिकारी को सात लाख की जगह 10 लाख रुपये दिए गए हैं। दिल्ली के उत्तरपश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है