लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न इकाइयों में तैनात अपने कर्मियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह और उनकी पत्नी अलग-अलग 'आसन' कर रहे हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “मैंने अपना दैनिक योग आज सुबह घर पर किया। मेरी पत्नी भी 'योग दिवस' मनाने के लिए मेरे साथ शामिल हुईं।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंघू बॉर्डर पर एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया जहां दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान तैनात हैं और उन्होंने योग के विभिन्न आसन किए।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व जिले में पुलिस कर्मियों के तनाव को कम करने और दिमाग को शांत रखने के लिए इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आरपी मीणा ने बताया, “यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करेगा क्योंकि कोविड महामारी अब भी है और अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप में, पुलिस कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का बहुत अधिक खतरा है। उनकी शारीरिक सहनशक्ति को ध्यान में रखते हुए, दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी को बेहतर ढंग से करने के लिए अपने नियमित जीवन में योग का पालन करने का संकल्प लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर