लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के नाम पर बच्चों के लिए फर्जी योजना चलाने वाले तीन लोगों को पकड़ा

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:24 IST

साइबर अपराध विभाग के पुलिस उपायुक्त अन्येष रॉय ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पुलिस ने नीरज और आदर्श को क्रमश: बिहार और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। उन्होंने इस फर्जी योजना के तहत 15,000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने ‘प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना’ के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान बिहार में पटना निवासी नीरज पांडे, सुवेंद्र यादव और उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी आदर्श यादव के तौर पर की गई है। 

नई दिल्लीःदिल्ली पुलिस ने ‘प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना’ के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाने और पंचायत स्तर तक के एजेंटों के बड़े नेटवर्क के जरिए 15,000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान बिहार में पटना निवासी नीरज पांडे, सुवेंद्र यादव और उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी आदर्श यादव के तौर पर की गई है। 

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया। उन्होंने शिकायत में कहा था कि प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना के नाम पर एक वेबसाइट बनायी गयी और पंजीकरण तथा बच्चों के बीमा आदि के नाम पर लोगों से रकम ली गई है। 

साइबर अपराध विभाग के पुलिस उपायुक्त अन्येष रॉय ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पुलिस ने नीरज और आदर्श को क्रमश: बिहार और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। उन्होंने इस फर्जी योजना के तहत 15,000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया।’’ नीरज ने खुलासा किया कि पीएम शिशु विकास योजना के नाम से पटना का सुवेंद्र यादव भी वेबसाइट चला रहा है। 

डीसीपी ने बताया कि नीरज के खुलासे के बाद पुलिस ने पटना में छापा मारा और सुवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल करने के लिए उन्होंने देशभर में राज्य प्रमुखों की नियुक्ति की और इसके बाद प्रत्येक राज्य प्रमुखों ने अपने- अपने राज्यों में जिला प्रमुखों को नियुक्त किया। आगे इन जिला प्रमुखों ने एजेंट बनाए जो ग्राम पंचायत स्तर पर काम कर रहे थे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल