लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने तीन महीने में 1,440 लापता बच्चों को उनके परिवार से मिलाया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली पुलिस ने पिछले तीन महीने में 1,440 लापता बच्चों को पुनः उनके परिवार से मिलाया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने लापता बच्चों का पता लगाने और उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के साथ ही निर्देश जारी किये थे।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने कहा, “सात अगस्त को श्रीवास्तव ने घोषणा की थी जो कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल 12 महीने के अंदर 14 वर्ष से कम आयु के 50 से ज्यादा लापता बच्चों का बचाएगा उसे पदोन्नति समेत अन्य पुरस्कार दिए जा सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि बचाए गए बच्चों में से कम से कम 15 बच्चे आठ वर्ष से कम उम्र के होने चाहिए।

सिंहल ने कहा कि 12 महीने के भीतर कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल द्वारा, 14 वर्ष से कम आयु के 15 से उससे अधिक लापता बच्चों को बचाने पर असाधारण कार्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए, इनमें से पांच बच्चे आठ साल से कम उम्र के होने चाहिए।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद लापता बच्चों का पता लगाने के लिए पिछले तीन महीने में सभी पुलिस जिलों द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक कुल 5,412 बच्चे लापता थे और पुलिस ने 3,336 बच्चों का पता लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां