लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले यातायात परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यातायात परामर्श जारी किया ताकि राष्ट्रीय राजधानी में सुचारू रूप से वाहनों की आवाजाही जारी रहे।

परामर्श के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किला के आसपास आम लोगों के लिए यातायात सुबह चार बजे से सुबह दस बजे तक बंद रहेगा और यह केवल अधिकृत वाहनों के लिए खुला रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से देश को संबोधित करेंगे।

इसने कहा कि आठ सड़क-- नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियान रोड, एस पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लानेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग तक जाने वाला इसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड 15 अगस्त की सुबह चार बजे से सुबह दस बजे तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

परामर्श में कहा गया है कि बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सलाह दी गई है कि इंडिया गेट के सी-हेक्सागन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन और आईएसबीटी पुल के बीच रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर बायपास से आईएसबीटी तक बाहरी रिंग रोड की तरफ जाने से बचें।

उत्तर-दक्षिण की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस- मिंटो रोड और यमुना पुश्ता रोड-जीटी रोड पार करने के लिए निजामुद्दीन पुल से वैकल्पिक मार्ग का चुनाव करें।

पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर के लिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि डीएनडी-एनएच24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बोलवार्ड रोड-बरफ खाना से वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

परामर्श में कहा गया है कि गीता कॉलोनी पुल से शांतिवन के लिए रोड बंद रहेगा और वाहनों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की तरफ लोअर रिंग रोड तथा आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की तरफ से जाने की अनुमति नहीं होगी।

माल ढोने वाले वाहनों को 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक अंतरराज्यीय बसों के संचालन की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के नजदीक रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनल और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल