लाइव न्यूज़ :

'बीटिंग रिट्रीट' आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी विजय चौक पर शुक्रवार को होने वाले ''बीटिंग रिट्रीट'' समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत यातायात प्रबंध किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी परामर्श के मुताबिक, यातायात संबंधी प्रतिबंध शुक्रवार को दोपहर दो बजे से रात 9:30 बजे तक प्रभावी रहेंगे।

इसके मुताबिक, विजय चौक पर आम यातायात पूरी तक बंद रहेगा। सुनहरी मस्जिद चौराहे और कृषि भवन चौराहे के बीच रफी मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।

परामर्श के मुताबिक, कृषि भवन चौराहे से विजय चौक की ओर रायसीना रोड समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इसके मुताबिक, यात्रियों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंद मार्ग, मदरसा टी पॉइंट, सफदरजंग रोड और रानी झांसी रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई हैं।

इस दौरान बसों को भी अपने सामान्य रूट के बजाय वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के गेट दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे तक बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू