लाइव न्यूज़ :

द्वारका में आश्रय गृह से लापता 10 लड़कियों का पता लगा रही है दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वहे यहां द्वारका से एक महीने पहले निकली 10 लड़कियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चला रही है।

इन 10 लड़कियों के बारे में सूचना उपलब्ध कराने के लिए अंग्रेजी समाचार-पत्रों में प्रकाशित एक विज्ञापन में गलती से उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा संचालित बाल गृह का निवासी बता दिया गया था।

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा संचालित बाल गृहों में केवल लड़के रहते हैं।

इसने कहा, “दिल्ली पुलिस द्वारा तीस हजारी में कथित तौर पर डीएमआरसी बाल गृह से अगवा की गई लड़कियों के संबंध में एक विज्ञापन जारी किया गया था। यह साफ किया जाता है कि सलाम बालक ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे बाल गृहों में केवल लड़के रहते हैं और वहां कोई लड़की नहीं रहती है। इसलिए, डीएमआरसी के बाल गृह का इस घटना के साथ किसी तरह से कोई संबंध नहीं है।”

पुलिस के मुताबिक, 12 लड़कियों को कमला मार्केट पुलिस थाने की टीम ने 13 मार्च को जीबी रोड में एक विला से छुड़ाया था। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था और इन सभी लड़कियों को बाल कल्याण समिति (पूर्व) के निर्देशों पर द्वारका में आश्रय गृह में रखा गया था।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, “24 मई को, सभी 12 लड़कियां इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित आश्रय गृह से एक्जॉस्ट पंखे के हिस्से को तोड़कर निकल गईं थी। दो को चोटें आईं थी और 10 भाग निकलने में कामयाब रहीं।”

डीसीपी ने बताया, “इस घटना में, द्वारका पुलिस थाना,सेक्टर 23 में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इन लड़कियों की तलाश के मकसद से, समाचार-पत्रों में एक विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।”

पुलिस ने बताया कि ये सभी महिलाएं 20 से 26 आयु वर्ग की बताई जा रही हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन दो महिलाओं को चोटें आईं, उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनपर किसी की तरफ से कोई दबाव नहीं था लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वे आश्रय गृह में रहना नहीं चाहती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह