लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी का का आरोप, दिल्ली पुलिस बीजेपी की सशस्त्र शाखा की तरह कर रही है काम, राजनीतिक इकाई में हुई तब्दील

By भाषा | Updated: November 5, 2019 20:11 IST

‘आप’ के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया, ‘‘पुलिस मुख्यालय में और इसके आस पास हर समय भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू है। तब वहां प्रदर्शन कैसे हुआ। वहां कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।’’

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की पुलिस ‘‘राजनीतिक इकाई’’ में तब्दील हो गयी है।‘आप’ ने यह आरोप ऐसे समय लगाया जब दिल्ली पुलिस के हजारों जवानों ने पुलिस मुख्यालय के समक्ष यहां प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की पुलिस ‘‘राजनीतिक इकाई’’ में तब्दील हो गयी है और यह भाजपा की सशस्त्र शाखा की तरह काम कर रही है जबकि इसका काम कानून व्यवस्था बनाये रखने की है ।

‘आप’ ने यह आरोप ऐसे समय लगाया जब दिल्ली पुलिस के हजारों जवानों ने पुलिस मुख्यालय के समक्ष यहां प्रदर्शन किया और साकेत अदालत के बाहर उनके साथियों पर हुए हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।

‘आप’ के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया, ‘‘पुलिस मुख्यालय में और इसके आस पास हर समय भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू है। तब वहां प्रदर्शन कैसे हुआ। वहां कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुलिस का हौसला इतना बढ़ा दिया है कि ऐसा लगता है कि ‘‘हम पुलिस राज्य में रह रहे हैं।’’

सौरभ ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में बुनियादी कानून व्यवस्था के बारे में पुलिस को बहुत कम चिंता है। पुलिस अधिकारी बहुत अक्खड़ हैं। दिल्ली पुलिस राजनीतिक इकाई में तब्दील कर दी गई है और भाजपा की सशस्त्र शाखा की तरह काम कर रही है।’’

आप प्रवक्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जम कर हमला बोला । उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कानून व्यवस्था के मामले में अमित शाह पूरी तरह विफल रहे हैं। पिछले 70 साल में दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत सबसे खराब है। शाह राज्य सरकारें तोड़ने और बनाने में व्यस्त हैं ।’’ आप प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राजधानी की खराब स्थिति दर्शाती है कि गृह मंत्री पूरी तरह अक्षम हैं । 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह