लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने सप्ताहांत कर्फ्यू के पहले दिन गश्त बढ़ाई

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर आप सरकार द्वारा लगाये गये सप्ताहांत कर्फ्यू के पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने शहर भर में गश्त बढ़ाई।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में जगह-जगह जांच चौकियां बनाई गयी हैं और सुरक्षाकर्मी आवाजाही पास की जांच कर रहे हैं। गैर-जरूरी सेवाओं में लगे व्यक्तियों को आवाजाही की इजाजत नहीं है।

बाजार आज सूने-सूने नजर आये , महज जरूरी सामान बेचने वाली चंद दुकानें खुलीं ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया , ‘‘ कोरोना के चलते आज और कल दिल्ली में कर्फ्यू लागू है। कृपया, उसका पालन कीजिए। साथ मिलकर हमें कोरोना को हराना है।’’

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा, ‘‘ सभी जिला पुलिस उपायुक्त क्षेत्र में हैं। जरूरी वस्तुओं एवं सेवाओं की आवाजाही करने दी जा रही है। हमने लोगों को कर्फ्यू के बारे में अवगत कराने के लिए चौकियों एवं आवासीय कॉलोनियों के द्वारों पर बैनर लगाये हैं और लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं आने को कहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कोविड हेल्पलाइन की निगरानी और आवाजाही पास हासिल करने में मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों की मदद भी कर रहे हैं।’’

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान बिना वैध वजह के बाहर निकल रहे व्यक्तियों को कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर गिरफ्तारी या अभियोजन का सामना करना पड़ेगा।

यह सप्ताहांत कर्फ्यू कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए शुक्रवात रात दस बजे लगाया गया था जो सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है