दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के खिलाफ मकोका लगाया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:17 IST2021-05-25T23:17:26+5:302021-05-25T23:17:26+5:30

Delhi Police imposed MCOCA against gangster Kala Jathedi | दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के खिलाफ मकोका लगाया

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के खिलाफ मकोका लगाया

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि फरवरी 2020 में हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद जठेड़ी राष्ट्रीय राजधानी और उससे लगे राज्यों में अपना जाल फैला रहा है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि गैंगस्टर देश छोड़कर चला गया है।

पुलिस के मुताबिक जठेड़ी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और उसके गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में कई संगीन अपराधों में शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बिश्नोई और संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था और वे विभिन्न जेलों में बंद हैं।

हाल में छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में जठेड़ी का एक रिश्तेदार सोनू घायल हो गया था। इस मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Police imposed MCOCA against gangster Kala Jathedi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे