लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के पुलिस बल तथा विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा हालात को लेकर शुक्रवार को बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने की पृष्ठभूमि में यह बैठक की गयी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद वहां की स्थिति पर भी चर्चा हुई।’’ उन्होंने बताया कि यह बैठक दिल्ली पुलिस ने बुलायी थी।

उन्होंने बताया कि बैठक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुई जहां आतंकवाद और पड़ोसी राज्यों में सुरक्षा हालात पर चर्चा की गई। पड़ोसी राज्यों और खुफिया एजेंसियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो आतंकियों सहित कुल छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया था कि आतंकवादी गणेश चतुर्थी, नवरात्र और रामलीला त्योहारों को दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की कथित साजिश रच रहे थे।

उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान में रह रहा अनीस इब्राहीम (दाउद इब्राहीम का भाई) इस आतंकी योजना को अंजाम देने के लिए अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था।

बताया गया था कि पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल दो तरीके से चलाया जा रहा था... पहला अंडरवर्ल्ड की मदद से और दूसरा पाकिस्तान-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच